जिम्मेदार पार्षद,महापौर,विधायक रील फ्लैक्स फोटो बाजी में है मस्त भाठागांव कि जनता रोड,नाली,बसों से है त्रस्त

रायपुर / भाठागांव के भाजपा पार्षद रवि सोनकर को अपने क्षेत्र का बिल्कुल भी चिंता नहीं आय दिन सिर्फ रील फ्लैक्स ,फोटो बाजी में मस्त रहते है भाठागांव का रोड नाली इतना खराब हो चुका है कि आय दिन हादसा होते रहता है मुख्य मार्ग ही खराब हो चुका है जहां रोज निजी बसों का आवागमन लगा रहता है  जबकि पार्षद ने चुनाव के समय उन्होंने जनता को सिर्फ चुना लगाया बस डिपो बंद करने के लिए बोलकर मुकर गए  बसों के कारण रोड में जाम हमेशा बना रहता है और उसके चलते रोड और खराब होते जा रहे है

जब की पूर्ववर्ती पार्षद ने सब्जी बाजार के लिए बड़ा सा शेड का निर्माण करवाया था जो कि वह पूर्ण रूप से तैयार है उनको भी नए पार्षद रवि सोनकर ने चालू नहीं करवाया  उसके चलते सब्ज़ी बेचने वाले को रोड का सहारा लेना पड़ता है  उनके चलते रोड और जाम होते रहता है 

जहां से रोजाना लाखों लोग आवागमन करते है और रोजाना बाजार में सब्जी खरीदने आते रहते है और रोजमर्रा  भाठागांव रोड से काम में आने जाने वाले लोग परेशान होते नजर आते है आय दिन हादसा होते रहता है सड़क इतने खराब हो चुके है कि बारिश में गढ्ढे तक दिखाई नहीं पड़ते उसके चलते कई लोग गड्ढों पर गिर पड़ते है

आखिर जिम्मेदार क्यों है मौन ?

भाटागांव की सड़कों की हालत जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। हर ओर गड्ढे हैं, जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज **डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी** के नेतृत्व में भाटागांव वार्ड क्रमांक 61 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड) में कांग्रेसजनों व स्थानीय निवासियों ने

एक किलोमीटर पैदल मार्च
निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

शीतला चौक से ओवरब्रिज तक निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की निष्क्रियता पर जमकर नारेबाजी की और गड्ढों का प्रतीकात्मक नामकरण किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद जनता को गड्ढों में मरने के लिए छोड़ चुके हैं।

कांग्रेस नेताओं के आरोप

आकाश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस एवं दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक)

जनता ने भरोसा करके भाजपा को ट्रिपल इंजन सरकार दी, लेकिन बदले में जनता को सिर्फ गड्ढे और धोखा मिला। हर गड्ढा जनता की पीड़ा का प्रतीक बन गया है। इन्हें नाम दिया गया है— सांसद बृजमोहन अग्रवाल गड्ढा, विधायक सुनील सोनी गड्ढा, महापौर मीनल चौबे गड्ढा और पार्षद रवि सोनकर गड्ढा।”

प्रशांत ठेंगडी (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं नवीन चंद्राकर:

नगर निगम में भाजपा की सरकार आने के बाद से जनता असुरक्षित है भाटागांव में आए दिन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है


ब्रम्हा सोनकर (छाया पार्षद, वार्ड 61)

भाजपा मस्त है और भाटागांव त्रस्त है। छह महीनों से वार्ड की सड़कों पर एक-एक फुट के गड्ढे हो चुके हैं। ओवरब्रिज, केसरी बागीचा रोड, महादेव घाट रोड—सब तालाब जैसे नजर आते हैं। इतने निष्क्रिय पार्षद को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए?


ब्रम्हा सोनकर, सतनाम सिंह पनाग, उत्तम साहू, कोमल साहू, ऋषि देवांगन, विनोद ठाकुर, जय सोनकर, दिनेश निर्मलकर, खेम सोनकर, मनोज सोनकर, लष्मीकांत यादव, विष्णु राजपूत, अविनाश शिर्के, नेमु यादव, लाला ठाकुर, विनोद यादव, उत्तम देवांगन, मुन्ना सोनकर, भागवत सोनकर, राजा यादव, ओमकार सोनकर, प्रकाश सोनकर, रवि त्रिपाठी, छवि यादव, सुखचंद सोनकर, करम सोनकर, संतोष निर्मकलर, सुरेंद्र सोनकर, गांधी सोनकर, गुलाब साहू, राजेन्द्र साहू, गौरव राजा सोनकर, रामेश्वर साहू, रूपेश सोनकर, दुर्गेश सोनकर, मुकेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे