घनश्याम कौशिक को महामंत्री पद से किया पदमुक्त, अब कृष्ण कुमार सिंगौर होंगे लोधी समाज के महामंत्री, बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोधी समाज का प्रबंधकारणी सभा की बैठक  संपन्न  हुई।  छत्तीसगढ़ लोधी समाज की बैठक लोधी भवन कांपा लोधी पारा में आयोजित किया गया था जिसमे  छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष  घनश्याम वर्मा के अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई। जिसमे पाटन लोधी समाज के पदाधिकारि भी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए ।

पूर्व  बैठक  के कार्यवाही  विवरण से  उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।
बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी  पीला राम कौशिक राष्ट्रीय प्रचार सचिव  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  राजेंद्र जंघेल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजयलक्ष्मी नरोत्तम वर्मा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संरक्षक किशोर वर्मा संरक्षक  फेरू राम वर्मा, कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी अंकेक्षक विमल पटेल प्रदेश संगठन मंत्री श् जीवन कौशिक,  दशमत जंघेल प्रदेश महिला अध्यक्ष  ,   सुरेश सिगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़,  अधीन जंघेल , जिला अध्यक्ष,  उत्तम वर्मा, जिला अध्यक्ष ,  बनऊ सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष  जमुना प्रसाद वर्मा जिला अध्यक्ष लोधी,   बंधु जंघेल  प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज कबीरधाम से आए उपाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी, रामफल  कौशिक मुंगेली से आए जिला महासचिव  राम रतन व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने बैठक को संबोधित की। सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने बैठक में अपनी अपनी बैठक विचार व्यक्त किये।
प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा महामंत्री   घनश्याम कौशिक व्दारा संपादित किए जाने वाले अधिकारी एवं कर्तव्यों पर कार्य नहीं करने व संगठनात्मक कार्य में हो रहे विलंब पर गहन विचार किया गया तथा महामंत्री के स्थान पर अन्य व्यक्ति से कार्य कराए जाने के लाए गए प्रस्ताव पर , उपस्थित सदस्यों द्वारा गहन विचार विमर्श उपरांत संस्था  संविधान के कंडिका 8(5) के अनुसार  महामंत्री  घनश्याम कौशिक को महामंत्री  के पद मुक्त करते हुए प्रदेश सचिव  कृष्ण कुमार सिंगौर को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। सदस्यों द्वारा ले गए विचार की जिला दुर्ग के भिलाई सर्कल में विगत संपन्न चुनाव से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु समिति का गठन किया गया।  समिति द्वारा दिए गए अनुशंसा पर अग्रिम कार्रवाई की जावेगी।   अजय राजपूत, नवागढ़ की पुत्री को न्याय दिलाने के लिए 20 मार्च 25 पुलिस प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने हेतु  जयप्रकाश कौशिक उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लोधी समाज  के नेतृत्व में शांतिपूर्ण कार्य करने हेतु अधिकृत किया गया।
जातिगत सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण कराने हेतु जिला अध्यक्षों को पत्र लिखा जावें तथा जिला युवा अध्यक्ष व्दारा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करेंगे

बैठक में समाज के अंकेक्षक  विष्णु लोधी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखा जोखा से अवगत कराएं।
प्रदेश अध्यक्ष  घनश्याम वर्मा द्वारा डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा, रायपुर को प्रदेश का मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया।

बैठक में सुरेश सिंगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष रामपाल कौशिक मुंगेश्वर लोधी, सचिव चैन दास जंघेल, प्रचार सचिव रामचंद्र वर्मा लक्ष्मी वर्मा महिला प्रदेश महामंत्री , विजयलक्ष्मी राष्ट्रीय महिला सहसचिव श्रवण कौशिक भूपेंद्र चंदेल संतोष कुमार राजपूत, रामराज लोधी,  नंद कुमार जंघेल, कार्यकारणी सदस्य प्रहलाद वर्मा देवराज सिंह लोधी दिनश, चंदेल चंद्र प्रकाश राजपूत मारो सर्कल अध्यक्ष , संतोष राजपूत, युवा जिला अध्यक्ष मुचकुंद लोधी , प्रेम प्रकाश युवा जिला अध्यक्ष ,  लोकेश जंघेल युवा जिला अध्यक्ष,  रवि सिंगौर युवा जिला अध्यक्ष, बंसत सिंगौर जिला उपाध्यक्ष , रायपुर जिला  महासचिव दीपक जंघेल, नरेंद्र जंघेल पिंटू जंघेल,  द्वारिका कौशिक प्रदेश कार्यकारिणी ईश्वर राजपूत  सुनील  सिंगौर युवा नेता वह अन्य जिला से आए हुए सामाजिक सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित रहे।