पाटन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के आदर्श गौठान, अटारी पाटन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश “निक्की” भाले ने एक विशेष पहल करते हुए लोगों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इसके साथ है लगाए पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेन्द्र ठाकुर, नेहा बाबा वर्मा, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा, इंजीनियर अर्जुन निर्मल सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पौधरोपण के इस आयोजन में सभी उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना रहा।